Since: 23-09-2009
भाजपा अध्यक्ष और मंत्री पर की थी टिप्पणी
आम आदमी पार्टी लगातार विवादों के चलते विवादित पार्टी बनती जा रहे है। भ्रष्टाचार को ख़त्म करने का मुद्दा लेकर आई आम आदमी पार्टी अब शराब के मसले पर फसी हुई है। उधर आम आदमी पार्टी का विवादों से एक नया ही रिश्ता जुड़ता जा रहा है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल एवं गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी के खिलाफ अभद्र एवं विवादित भाषा आम आदमी पार्टी गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। इटालिया ने जवाब में कहा है कि नशे का कारोबार करने वालों से तो डरते हैं इसलिए उनके खिलाफ कार्यवाही हो रही है। आम आदमी पार्टी गुजरात के महामंत्री मनोज सोरठिया पर हमले से गुस्साएं आप अध्यक्ष इटालिया ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल एवं हर्ष संघवी पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किये गये अपने वीडियो में इटालिया पाटिल को बूटलेगर तथा संघवी को ड्रग्स संघवी कहते हुए संबोधित किया था। सूरत के उमरा पुलिस थाने में इटालिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इस पर इटालिया ने कहा है कि ड्रग्स माफियाओं ने गुजरात को सबसे आसान टारगेट समझ लिया है। सरकार के साथ साथ पुलिस भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है। इसलिए बार बार ड्रग्स यहां की सीमाओं पर आता है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |