Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आबकारी नीति घोटाले में मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ जारी
new delhi, CBI

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को आबकारी नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश हुए। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। इसी बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में सीबीआई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने संजय सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

वर्तमान में खत्म की जा चुकी आबकारी नीति घोटाले में कथित तौर पर करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा किया गया है। इसमें मनीष सिसोदिया सहित अन्य आरोपित हैं। माना जा रहा है कि आबकारी नीति से सरकारी राजस्व को घाटा पहुंचा और निजी व्यवसाइयों को लाभ मिला। इससे पहले भी सिसोदिया से पूछताछ हो चुकी है। सिसोदिया को पिछले रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने राजधानी के बजट से जुड़ी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए सप्ताह भर का समय मांगा था।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य पार्टी नेताओं का कहना है कि सीबीआई मनीष सिसोदिया को आज गिरफ्तार कर सकती है। पार्टी का कहना है कि फर्जी मामला बनाकर जानबूझ कर केंद्र सरकार ‘आप’ नेताओं को निशाना बना रही है।

 

सीबीआई दफ्तर जाने से पहले सुबह सिसोदिया ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर भी पहुंचे। सीबीआई दफ्तर के रास्ते में उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने वाहन से संबोधित भी किया।

 

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज फिर सीबीआई जा रहा हूं। जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चों का प्यार एवं करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है।

 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि भगवान, मनीष सिसोदिया के साथ हैं। साथ ही लाखों बच्चों और उनके अभिभावकों की दुआएं भी उनके साथ है। जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है। प्रभू से कामना करता हूं कि आप जल्द जेल से लौटें। दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतज़ार करेंगे।

 

आप नेता आतिशी का कहना है कि सीबीआई और पुलिस कह रही हैं कि 10 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। आजतक सीबीआई और ईडी एक रुपये का सुबूत नहीं दिखा पाईं। मीडिया होने के बावजूद बेरिकेड लगाकर आप कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है।

MadhyaBharat 26 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.