Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देवेंद्र फडणवीस चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता
mumbai, Devendra Fadnavis, elected leader

मुंबई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बुधवार को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने देवेंद्र फडणवीस के नाम का विधायक दल के नेता के रुप में घोषित किया है। इस मौके पर भाजपा की केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन भी मौजूद थीं। देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


विधान भवन में आज भाजपा विधायक दल के नेता को चुनने के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में भाजपा विधायक चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने भाजपा विधायक पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को विधायक पंकजा मुंडे, प्रवीण दरेकर , योगेश सागर और आशीष शेलार आदि विधायकों ने अनुमोदन किया। इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रुपाणी ने पार्टी के विधायक दल नेता के रूप में देवेंद्र फडणवीस की घोषणा की। इस पर देवेंद्र फडणवीस ने सभी नेताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

 

बैठक में माैजूद केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में जिस तरह से भाजपा को जनादेश मिला है, वह देश के रुख को दर्शाता है। जनता रुकावट नहीं चाहती है। महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार राज्य की जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी। निर्मला सीतारमन ने कहा कि राज्य में बनी नई सरकार कांग्रेस से हुए नुकसानों की भी भरपाई का प्रयास करने वाली है। नई सरकार मुंबई को देश का नंबर वन शहर बनाएगी।

MadhyaBharat 4 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.