Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ममता ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में की अभद्र टिप्पणी
kolkata, Mamta ,Prime Minister Modi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर सार्वजनिक सभा में अशोभनीय टिप्पणी की है। एक चुनावी सभा में ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले राशन के पैकेट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगी है। उन्होंने कहा कि मैं भूखी रहकर मरना पसंद करूंगी, मगर... .. मोदी की तस्वीर वाले राशन को नहीं खाऊंगी। हालांकि जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि प्रधानमंत्री के लिए उन्होंने अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल कर दिया है तो वह माफी मांगने लगीं और उन्होंने कहा कि मैं हमेशा सभ्य भाषा में बात करती हूं। चलते-चलते बात निकल गई।

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सभी एजेंसी को काम पर लगाया गया है। राज्य के अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि राज्यों में अफसरों के ट्रांसफर की लिस्ट बनी है, मगर एनआईए, सीबीआई और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के कितने अधिकारियों का तबादला हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि मैं बंगाल को संभाल लूंगी। मेरे रहते उनकी हिम्मत नहीं कि बंगाल वासियों को छू सकें। चुनाव से पहले सीएए लाया गया। आप जैसे ही रजिस्ट्रेशन के लिए अपना नाम दाखिल करेंगे वैसे ही आपको बांग्लादेशी घोषित कर दिया जाएगा। कूचबिहार की जनसभा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आलोचना नहीं कर रही बल्कि ये मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है।

ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा अब गुंडागर्दी कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से भाजपा के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटी, एनआईए का इस्तेमाल कर भाजपा लोगों को परेशान कर रही है और यह लोकतांत्रिक तरीका नहीं है।

उधर, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के इस बयान पर भाजपा ने उन्हें घेर लिया है। भाजपा नेता और प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भाषण के दौरान आपत्तिजनक संबोधन के लिए सीएम की आलोचना की है। इसके अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर ममता बनर्जी पर तंज कसा है।

MadhyaBharat 4 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.