Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प. बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के साथ हिंसा शुरू
kolkata, Fifth note ,musical scale

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को हिंसा शुरू हो गई। मुर्शिदाबाद के खरग्राम के रतनपुर नलदीप गांव में रात को कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। हत्याकांड में चार लग घायल भी हुए हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक रतनपुर नलदीप गांव में शाम को कांग्रेस कार्यकर्ता फूलचंद शेख (42) अपने घर के सामने पुत्र को गोद में लेकर बैठे थे। पास में कई लोग ताश भी खेल रहे थे। आरोप है कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता रफीक के नेतृत्व में करीब 15 बदमाश पहुंचे और फूलचंद को घेर लिया और उसे नजदीक से छह बार गोली मारी। फूलचंद को बचाने आए कुछ लोगों को पीटा गया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इसके बाद बेखौफ अपराधी भाग गए। लहूलुहान फूलचंद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। देर रात हालत बिगड़ने पर कांदी अस्पताल शिफ्ट किया गया। यहां उसकी मौत हो गई।

बताया गया है कि पंचायत चुनाव हिंसा में जान गंवाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता प्रवासी मजदूर फूलचंद 10 दिन पहले ही गृह राज्य केरल से लौटे थे। उनकी मां मरीना बीबी का आरोप है कि तृणमूल के लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है। उन्होंने कहा हम मर भी जाएंगे तब भी कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे।

कांदी के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सफीउल आलम खान ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस ने यह कायराना हरकत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने के लिए की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा है बंगाल में चुनाव के नाम पर तमाशा चल रहा है। अगर गोलियों से सत्ता हथियाने की ख्वाहिश थी तो बैलेट के नाटक की क्या जरूरत थी। इस हत्याकांड के दौरान घायल कांग्रेस कार्यकर्ता साहेबन शेख ने कहा है कि यह हमला राजनीतिक कारणों से हुआ है।

इस घटना पर जंगीपुर से तृणमूल के सांसद खलीलुर रहमान ने कहा है कि यह तो समय बताएगा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की साजिश कर रही है या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर इस घटना में शामिल लोगों को सजा देगी। उधर, शनिवार सुबह तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

MadhyaBharat 10 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.