Since: 23-09-2009
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य सेक्स चेंज कराएंगी। इसके लिए वे सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी कराएंगी।पिछले दिनों एक भाषण के दौरान सुचेतना ने खुद को ट्रांस मैन घोषित किया और कहा कि सर्जरी के बाद वो सुचेतन के तौर पर जानी जाएंगी।LGBTQ कार्यकर्ता सुपर्वा रॉय ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड कर बताया कि सुचेतना एक ट्रांसवूमन हैं।सुचेतना ने भी इन खबरों को सही बताया और कहा- लड़की से ट्रांसमैन बनने का उनका फैसला निजी है।उन्होंने कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि परिवार अपनी पहचान छुपाता है।उन्होंने कहा कि ट्रांसमैन बनने की दिशा में जो भी जरूरी कानूनी औपचारिकता होगी, उसे वो सर्जरी से पहले पूरा कर लेंगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |