Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
स्वाति ने बताई आपबीती कहा मारा घसीटा और अपशब्द कहे
new delhi,Swati narrated ,dragged and abused

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के मामले में पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में स्वाति ने आपबीती बतायी है। उनका कहना है कि उन्हें थप्पड़ मारे गए, घसीटा गया और पेट और निचले हिस्से में मारा गया। साथ ही उन्हें कहा गया, “तू हमारी बात कैसे नहीं मानेगी, ... तेरी औकात क्या है।”

दिल्ली पुलिस की एफआईआर में स्वाति मालीवाल ने कहा कि वे 13 मई को सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मिलने गई थीं। यहां मुख्यमंत्री के पीए बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की। वे उनपर चिल्लाए और कहा, “तू हमारी बात कैसे नहीं मानेगी? .... तेरी औकात क्या है कि हमको न कर दे। समझती क्या है खुद को, नीच औरत । तूझे तो हम सबक सिखायेंगे।”

मालीवाल ने कहा कि पहले उन्हें थप्पड़ मारे गए । इसके बाद बार-बार छाती, पेट और निचले हिस्से में मारा गया। बिभव ने उन्हें कहा, “कर ले तुझे जो करना है। तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। तेरी हड्डी पसली तुड़वा देंगे और ऐसी जगह गाड़ेंगे किसी को पता भी नहीं चलेगा।” उन्होंने बार-बार कहा कि उनके पीरियड चल रहे हैं।

मारपीट के बाद वे सौफे पर बैठ गईं और पुलिस को कॉल की। इसी बीच बिभव गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को ले आया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जबरदस्ती घर के बाहर निकाला। जहां से वे सिविल लाइन थाने चली गईं। हालत ठीक न होने की वजह से वहां से बिना एफआईआर दर्ज कराए चली गईं।

MadhyaBharat 17 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.