Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी ,उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल कोर ग्रुप में शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी ,उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल कोर ग्रुप में शामिल

 

गुजरात में प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप में 6 नये सदस्य शामिल 

 

गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी एवं उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल को प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप में शामिल किया गया है। इसके साथ ही गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने सौराष्ट्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए 12 सदस्यों वाले प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप में 6 नये सदस्य शामिल किये। इन सदस्यों पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल, पूर्व शिक्षामंत्री भूपेंद्रसिंह चूडास्मा, सांसद भारतीबेन शियाल, पूर्व अध्यक्ष आर सी फलदू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भरत बोघरा में से 4 नेता सौराष्ट्र से आते हैं।उधर पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने एक बार फिर नये दल का गठन कर चुनाव मैदान में उतरने की हूंकार भरी है। 

गुजरात विधानसभा में भाजपा ने राज्य विधानसभा की सभी 182 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। बीते  17 अगस्त को ही कांग्रेस के दो बडे नेता पूर्व सांसद राजूभाई परमार एवं पूर्व नेताविपक्ष नरेश रावल ने भी कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा एक एक कदम मजबूती से बढा रही है उधर कांग्रेस में टूट की आशंका के चलते आलाकमान ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल को गुजरात कांग्रेस की स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने प्रजाशक्ति डेमोक्रेटिक पार्टी का ऐलान किया है। पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में सौ से अधिक सीट पर चुनाव लडेगी, वाघेला के भी चुनाव लडने की संभावना है। इससे पूर्व भी वाघेला राष्ट्रीय जनता पार्टी एवं जनविकल्प, शक्तिदल जैसे संगठन बनाकर प्रयोग कर चुके हैं। वहीं इस बार आम आदमी पार्टी भी  गुजरात में हुंकार भरने वाली है। आप के संयोजक अरविन्द केजरीवाल सहित कई बड़े नेता बड़ी रैलियों में जुटे हुए हैं।  पंजाब जीत के बाद आप को कम नहीं आका जा सकता है। 

MadhyaBharat 22 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.