Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भाजपा ने राज्यसभा के लिए घोषित किये उम्मीदवार
भाजपा ने राज्यसभा के लिए घोषित किये उम्मीदवार

मध्यप्रदेश से कविता पाटीदार को प्रत्याशी बनाया गया

राज्यसभा चुनाव के लिए सियासत जारी है।  गठजोड़ और आपसी सामंजस्य बैठाने में सभी पार्टियां लगी हुई है। 15 राज्यों की 57 सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होंगे। यूपी की 11 सीटें खाली हो रही है। इनमें 6 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार उतारे हैं। 31 मई को नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट है। 1 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 3 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 10 जून को सुबह 9 से दोपहर 4 बजे तक वोटिंग होगी। शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। इस बीच भाजपा ने राज्यसभा के 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है । पार्टी ने निर्मला सीतारमण को कर्नाटक और पीयूष गोयल को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने  8 राज्यों से अपने 16 कैंडिडेट की घोषणा की है। इनमें 5 महिला है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी मिलने के बाद पार्टी ने नामों की घोषणा की। मध्यप्रदेश से कविता पाटीदार को प्रत्याशी बनाया गया है। कर्नाटक से वित्तमंत्री सीतारमण और जग्गेश को उतारा गया है। महाराष्ट्र से पीयूष गोयल और अनिल सुखदेवराव बोंडे उम्मीदवार होंगे। राजस्थान से घनश्याम तिवारी को टिकट दिया गया है। यूपी से 6 उम्मीदवारों को पार्टी ने राज्यसभा का टिकट दिया है। उनमें डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ. राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह और संगीता यादव हैं। उत्तराखंड से कल्पना सैनी जबकि बिहार से संतीश चंद्र दुबे और शंभू पटेल उम्मीदवार है। हरियाणा से कृष्ण लाल पंवार को पार्टी ने टिकट दिया है। 

MadhyaBharat 29 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.