Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कुछ पत्रकारों का बहिष्कार करने को लेकर आईएनडीआईए पर भाजपा हुई हमलावर
new delhi, BJP attacks, INDIA for boycotting

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी गठबंधन द्वारा कुछ पत्रकारों के बहिष्कार करने के फैसले की आलोचना की है। शुक्रवार को भाजपा प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में शहीद हुए हमारे जवानों और अधिकारियों की अंतिम यात्रा और आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता सैफुद्दीन सोज बयान दे रहे हैं कि भारत को पाकिस्तान से बात करना चाहिए। फारुक अब्दुल्ला जैसे बड़े नेता भी पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत कर रहे हैं। भारत सरकार कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि बातचीत और आतंक एक साथ नहीं चल सकते।

संबित पात्रा ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए फारुक अब्दुल्ला और सैफुद्दीन सोज के बयान को अनुचित और दुखद बताते हुए कहा कि विपक्षी 'आईएनडीआई' गठबंधन को इन नेताओं का बहिष्कार करना चाहिए। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर की "रामचरितमानस पोटैशियम साइनाइड" टिप्पणी पर संबित पात्रा ने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन के सभी लोग हिंदू धर्म के लिए जहर से भरे हुए हैं और यह उनके सभी बयानों में झलकता है। रामचरितमानस में करोड़ों लोगों की श्रद्धा निहित है। जो लोग 'राम' को जहर कहने का दुस्साहस करते हैं, वे इस देश की मूल आस्था पर सवाल उठा रहे हैं और इसे चोट पहुंचा रहे हैं। जनता उनका बहिष्कार करेगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता सैफ़ुद्दीन सोज ने कहा है कि हिंदुस्तान को पाकिस्तान से न केवल बात करनी चाहिए, अपितु आतंकवादियों के दिमाग में क्या चल रहा है, उसे भी समझने को कोशिश करनी चाहिए। फारुख अब्दुल्ला और बाकी नेताओं ने भी पाकिस्तान से बातचीत करने की बात कही है।

MadhyaBharat 15 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.