Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तेलंगाना में कांग्रेस उम्मीदवार पी. श्रीनिवास रेड्डी के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी
new delhi, Income Tax raids , Telangana

हैदराबाद/नई दिल्ली। आयकर विभाग ने तेलंगाना जिले के पलेयर विधानसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के ठिकानों पर छापेमारी की है। वे हाल ही में बीआरएस से कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

 

सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के हैदराबाद और खम्मम स्थित आवासों और कार्यालयों की तलाशी ली है। जानकारी के मुताबिक पलेयर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले थे।

 

रेड्डी ने एक दिन पहले बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में संकेत दिया था कि आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां उन्हें निशाना बनाकर छापेमारी कर सकती हैं। तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते ही महेश्वरम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के लक्ष्मण रेड्डी और बदंगपेट नगर निगम के महापौर चिगुरिंथा पारिजात नरसिम्हा रेड्डी के ठिकानों पर छापे मारे थे।

MadhyaBharat 9 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.