Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर जवाब दें गृह मंत्री : खड़गे
new delhi, Home Minister ,Kharge

नई दिल्ली। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बुधवार को संसद की सुरक्षा में आज एक बड़ी चूक हुई है। यह एक गंभीर मामला है। केन्द्रीय गृह मंत्री को दोनों सदनों में इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

खड़गे ने आज राज्यसभा में आसन के माध्यम से मांग करते हुए कहा, ‘‘हम चाहते हैं गृह मंत्री अमित शाह संसद के दोनों सदन में मुद्दे पर जवाब दें।’’

उन्होंने कहा कि यह प्रश्न है कि इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैसे दो लोग अंदर आए और लोक सभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूद कर गैस स्प्रे तथा नारेबाजी करने लगे? हम उम्मीद करते हैं कि सरकार इस पूरे मुद्दे को गंभीरता से लेगी। हम पूरी घटना की गहन जांच की मांग करते हैं।

इस मुद्दे पर सभापति ने अपने जवाब में कहा कि लोकसभा दर्शक दीर्घा में घुसपैठ करने वालों को तुरंत पकड़ लिया गया था। मामले की जांच की जा रही है। परिणाम आते ही वह सदस्यों को सूचित करेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि आज लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए। इस दौरान दोनों युवकों ने नारेबाजी की और रंगीन गैस का स्प्रे किया। इससे संसद में धुआं फैल गया और लोकसभा अध्यक्ष को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी।

MadhyaBharat 13 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.