Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
झांसी मेडिकल कॉलेज में आग 10 नवजात बच्चों की मौत
jhansi, Outcry over fire, Jhansi Medical College

झांसी  । उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में शिशु वार्ड के एनआईसीयू में शुक्रवार देररात अचानक आग लगने से दस बच्चों की मौत हो गई जबकि कई बच्चों की हालत गंभीर है। 35 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने दस बच्चों के मौत की पुष्टि की है। मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की मौत की घटना पर शोक जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। सीएम ने घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की है। सीएम ने कमीश्नर विमल कुमार दुबे और डीआईजी कालानिधि नैथानी को घटना की जांच सौंपी है और कहा कि इसकी रिपोर्ट 12 घंटे के भीतर दें। कानपुर से भी चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच रही हैं।

 

शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे अचानक मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग प्रसूता विभाग से चीख पुकार के साथ लोग अपने अपने नवजात को बैड से उठाकर बाहर भागने लगे। घटना से वहां भगदड़ मच गईं। गर्भवती महिलाओं को भी परिजन लेकर दौड़े। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियों सहित पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में पूरी तरह से अंधेरा पसरा हुआ है। धुआं के चलते कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन के अलावा डीआईजी, कमीश्नर और डीएम भी मौके पर हैं।

 

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक झांसी के लिए रवान हो गए हैं।

 

MadhyaBharat 16 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.