Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस का आरोप- देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहती है मोदी सरकार
new delhi,Congress

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए की महारैली में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। कांग्रेस यह साजिश कभी कामयाब नहीं होने देगी।

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ में कांग्रेस समेत 27 दलों के नेता शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अपने भाषण में कहा कि आज की रैली का उद्देश्य केवल विपक्ष की एकजुटता दिखाना है। 'लोकतंत्र बचाओ महारैली' विविधता में एकता दिखाती है। हम सभी देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र नहीं चाहते, वे तानाशाही की विचारधारा के हैं। उनसे राष्ट्रपति भवन में नड्डा जी ने पूछा- आपका चुनाव प्रचार कबसे शुरू हो रहा है? उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे हैं। पार्टी के खातों से पैसे चोरी हो गए। हजारों करोड़ का जुर्माना लगा दिया गया ताकि हम चुनाव प्रचार न कर सकें।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनावों को फिक्स करना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी नहीं चाहते कि विपक्ष चुनाव लड़े। इसके लिए उन्होंने इलेक्शन कमीशन में अपने लोग बिठाए। दो मुख्यमंत्री को जेल में डाला, कांग्रेस के बैंक अकाउंट बंद कर दिए और अब न्यायपालिका पर दबाव डाल रहे हैं। ये सब इसलिए कि मैच फिक्स हो, संविधान रद्द किया जाए और मोदी सत्ता में रहें।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट में ‘मैच फिक्सिंग’ शब्द होता है। मोदी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका 400 पार का नारा, बिना ईवीएम बिना मैच फिक्सिंग के 180 पार नहीं होने जा रहा है। मैच फिक्सिंग का एकमात्र लक्ष्य- हिंदुस्तान की जनता के हाथ से संविधान छीनना है। मीडिया खरीदा जा सकता है, लेकिन आप हिंदुस्तान की आवाज को नहीं खरीद सकते। दुनिया की कोई ताकत हिन्दुस्तान की आवाज को नहीं दबा सकती है।

प्रियंका गांधी ने इंडी गठबंधन की ओर से पांच मांगें रखीं। ये मांगे थीं चुनाव आयोग को लोकसभा चुनावों में समान अवसर सुनिश्चित करे, विपक्षी दलों के खिलाफ जांच एजेंसियां कार्रवाई रोकें, हेमंत सोरेन और अरविन्द केजरीवाल को तुरंत रिहा किया जाए, विपक्षी दलों पर आर्थिक कार्रवाई बंद हो और चुनावी चंदे को लेकर भाजपा पर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी का गठन हो।

MadhyaBharat 31 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.