Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
केन्द्र सरकार रेल सुरक्षा की कर रही अनदेखी: खड़गे
new delhi, Central government,Kharge

नई दिल्ली। कांग्रेस ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना के दो दिन बाद इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर रेलवे सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आए दिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने में व्यस्त रहते हैं और उनका रेलवे सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं है। रेलवे में ऊपर से लेकर नीचे तक सबकी जवाबदेही तय करनी जरूरी है। इसी से भविष्य में इस तरह के हादसे रुकेंगे और पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

 

खड़गे ने कहा कि यह आजाद भारत का सबसे बड़ा और दर्दनाक रेल हादसा है। मोदी सरकार ‘पीआर’ पर ज्यादा ध्यान दे रही है। उन्होंने पूछा कि रेलवे में 3 लाख से अधिक पद खाली हैं और उन्हें अभी तक क्यों नहीं भरा गया। खड़गे ने रेलवे बोर्ड की मानव संसाधन की कमी को स्वीकारने और सिग्नल व्यवस्था को लेकर पूछा कि रेल मंत्रालय ने इन पर अमल क्यों नहीं किया। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने संसदीय समिति की रिपोर्ट और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए भी आरोप लगाया कि कई खामियों को समय रहते दूर नहीं किया गया।

 

उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयोग केवल 8 से 10 प्रतिशत हादसों की ही जांच क्यों करता है। 2017-18 से 2020-21 के बीच 10 में से लगभग 7 रेल दुर्घटनाएं रेलगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह से हुई। रेलवे राष्ट्रीय रेल सुरक्षा कोष की फंडिंग में 79 प्रतिशत की कमी क्यों की गई है। उन्होंने कहा कि भारत के रिसर्च डिजाइन और स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से विकसित प्रणाली को मोदी सरकार ने ‘कवच’ नाम दिया है, लेकिन इसे अभी तक केवल 4 प्रतिशत रूटों पर ही क्यों लगाया गया है।

MadhyaBharat 4 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.