Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कैथल की मुंदड़ी नहर में गिरी आल्टो कार, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
kaithal, Alto car  , seven people

कैथल । हरियाणा में जनपद कैथल के मुंदड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह एक कार के नहर में गिर जाने पर उसमें सवार एक ही परिवार के सात लोगों की जान चली गई। सात शव निकाल लिये गए हैं जबकि 12 वर्षीय एक लड़की की तलाश जारी है। कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर है।

आज सुबह हादसा उस वक्त हुआ जब एक ऑल्टो कार (HR 13C 7181) अनियंत्रित होकर मुंदड़ी नहर में गिर गई। घटना के समय यह परिवार नजदीकी गांव में स्थित गुरु रविदास मंदिर में माथा टेकने जा रहा था। रास्ते में कार अचानक अनियंत्रित होकर मुंदड़ी नहर में जा गिरी। स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मेहनत के बाद कार को नहर से बाहर निकाला। कार के अंदर मौजूद आठ लोगों को निकाल कर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार 12 साल की एक लड़की इस दुर्घटना के बाद लापता है। ऐसा माना जा रहा है कि वह नहर के गहरे पानी में डूब या बह गई होगी।

कार का ड्राइवर काला गंभीर हालत में है। उसे सरकारी अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है जबकि लापता 12 वर्षीय लड़की कोमल की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।‌ इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क की हालत को सुधारने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया है।

कैथल के डीएसपी ललित कुमार ने जानकारी दी कि हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें चार बच्चे और तीन महिलाएं हैं। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं और लापता लड़की की तलाश जारी है। विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दशहरे के दिन हुए इस हादसे में चमेली पत्नी जिले राम (लगभग 65-70 वर्ष), परमजीत कौर पत्नी प्रवीण (लगभग 35-40 वर्ष), तीजो पत्नी काला (लगभग 40 वर्ष), काजल पुत्री काला (लगभग 12 वर्ष), फिजा पुत्री काला (लगभग 18 वर्ष), रिया पुत्री प्रवीण (लगभग 8 वर्ष), वंदना पुत्री प्रवीण (लगभग 5 वर्ष) की मौत हो चुकी है।

 

MadhyaBharat 12 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.