Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मनीष तिवारी ने कहा अब चपरासी भी ज्ञान दे रहे
मनीष तिवारी ने कहा अब चपरासी भी ज्ञान दे रहे

कांग्रेस पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा 

 

कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होती दिख नहीं रही है। गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब कई नेताओं के बागी तेवर जारी है। ताजा खबर यह है कि  पंजाब के बड़े नेता और राज्यसभा सदस्य मनीष तिवारी ने कड़वी प्रक्रिया दी है। मनीष तिवारी के अनुसार, ऐसा लगता है कि 1885 से मौजूद कांग्रेस में दरार आ गई है। आत्मनिरीक्षण की जरूरत है। मुझे लगता है कि 20 दिसंबर 2020 को सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में सहमति बन गई होती तो यह स्थिति नहीं आती।  हम में से 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को लिखा था कि पार्टी की स्थिति चिंताजनक है।  इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उस पत्र के बाद कांग्रेस सभी विधानसभा चुनाव हार गई। मनीष तिवारी ने कहा, मैं गुलाम नबी आजाद की चिट्ठी के गुण-दोष में नहीं जाना चाहता। इसके लिए तो आजाद ही बेहतर व्यक्ति होंगे, लेकिन हंसी आती है जब ऐसे नेता कांग्रेस को सलाह देते हैं जिनकी हैसियत वार्ड चुनाव जीतने की नहीं है, तो भी कांग्रेस नेताओं की चपरासी करते थे, ऐसे लोग जब ज्ञान देते लगें तो यह हालात समझे जा सकते हैं। मनीष तिवारी ने कहा  मैंने इस पार्टी को 42 साल दिए हैं। मुझे किसी के सर्टिफ़िकेट की जरूरत नहीं है। मैं यह पहले भी कह चुका हूं। हम इस संस्था के किरायेदार नहीं हैं, हम सदस्य हैं। हाल ही के दिनों में मनीष तिवारी ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी।  जिसको उन्होंने एक शिष्टाचार के तहत बताया था। 

MadhyaBharat 27 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.