Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है: देवेंद्र फडणवीस
mumbai,   people of Maharashtra , Devendra Fadnavis

मुंबई । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान एक हैं तो सेफ है का नारा दिया था, इसी वजह सूबे की जनता ने एकता दिखाते हुए भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान दिया है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस चुनाव वे आधुनिक अभिमन्यू की तरह सारे चक्रव्यूह तोडक़र बाहर निकले हैं । राज्य के मतदाताओं का भारी प्रेम देखकर हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। फडणवीस ने कहा कि राज्य की लाडली बहनें, भाई और किसान , सभी वर्ग ने हमारे पक्ष में मतदान किया है, इसलिए मैं उनके समक्ष नतमस्तक हूं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष ने झूठी कहानियां गढ़ीं। किसी खास वर्ग के नेताओं का बयान जारी कर वोटों के ध्रुवीकरण का प्रयास किया। लेकिन राज्य की जनता ने हमारे विकास कामों को ध्यान में रखा। खास कर लाडली बहनों ने इस चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान किया है, उनके प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के नेता का चुनाव हमारे सहयोगी दलों के नेताओं की बैठक और केंद्रीय पार्लियामेंटरी बोर्ड के नेताओं की सहमति से लिया जाएगा।

 

 

 

MadhyaBharat 23 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.