Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरश ने मुंबई आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरश ने मुंबई आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी

कोविड महामारी के दौरान भारत की भूमिका की सराहना की

 

 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस कल रात भारत यात्रा पर मुम्बई पहुंचे। उन्होंने आज मुम्बई में 26/11 हमले में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई में भारत-अमरीका साझेदारी मजबूत करने में दक्षिणी सहयोग पर एक कार्यक्रम में  गुतरेस ने कहा कि भारत हमेशा विकासशील देशों की चिंताओं को दूर करने और आकांक्षाओं को पूरा करने का हिमायती रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी विकास यात्रा के तहत खाद्य आधारित सामाजिक सुरक्षा योजना, स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने और स्वच्छता सेवाओं जैसे बडे कार्यक्रम चलाकर विशेष छाप छोडी है। उन्होंने बताया कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र मिशनों के लिए बडी संख्या में सैन्य और पुलिस उपलब्ध कराये हैं। इनमें शांति रक्षक मिशन में पहला महिला पुलिस दल उपलब्ध कराना शामिल है। उन्होंने कहा कि 1948 से अब तक दो लाख से अधिक भारतीय पुरुषों और महिलाओं ने 49 शांति अभियानों में सेवाएं दी हैं।

गुतरेस ने जलवायु परिवर्तन, कोविड महामारी, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष से मानव जाति पर पड़ने वाले प्रभाव पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुराने और नए संघर्षों ने दुनिया भर में दस करोड़ से अधिक लोगों को विस्थापित होना पडा।

उन्होंने कोविड महामारी के दौरान भारत की भूमिका की सराहना की। इस दौरान भारत में निर्मित दवाओं, उपकरणों और टीकों के अन्य देशों को दान करने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और श्रीलंका में मानवीय और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढा है।

MadhyaBharat 19 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.