Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लोकतंत्र बचाने की आवाज उठाने वालों की पार्टियों में ही लोकतंत्र जीवित नहीं : अमित शाह
mumbai, Democracy, Amit Shah

मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र बचाने के नाम पर जो लोग आवाज उठा रहे हैं, उनकी पार्टियों में ही लोकतंत्र जीवित नहीं है। अगला लोकसभा चुनाव भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला है, इसलिए मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी को मतदान करना है।

जलगांव में भाजपा की ओर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनिया गांधी अपने बेटे के लिए शरद पवार अपनी बेटी के लिए तो ममता बनर्जी अपने रिश्तेदार के लिए काम कर रही हैं। विपक्ष के हर दल अपने परिवार के लिए काम कर रहे हैं। सिर्फ भाजपा आम जनता के लिए काम कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला चुनाव है। इसीलिए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी को मतदान करना है।

 

 

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर सरकार में हर दिन बम विस्फोट होते थे लेकिन जब से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, मोदी ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। इसके बाद आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हुआ है। अमित शाह ने कहा कि जब धारा 370 हटाने की बात होती थी, राहुल बाबा कहते थे-कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। कांग्रेस पार्टी 70 साल तक धारा 370 को लटकाए रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटा दिया और वहां लोग खुशहाली का जीवन जी रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने भगवान राम को 70 साल तक टेंट में रखा लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर का भूमिपूजन भी किया और मंदिर का उद्घाटन भी कर दिया है।

अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेई के बाद मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। उस समय देश की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर पर थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को अब पांचवें स्थान पर ला दिया है। इसलिए अब देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे स्थान पर लाने के लिए और देश को समृद्ध बनाने के लिए सभी को भाजपा को वोट देना है।

MadhyaBharat 5 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.