Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जब तक जिंदा हूं तब तक आरक्षण का हक छीनने नहीं दूंगा : नरेन्द्र मोदी
patna,  right to reservation ,Narendra Modi

पटना । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पटना के बिक्रम में भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए शनिवार को बिहार के इतिहास पर जोर दिया और कहा कि बिहार ने एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। हमारा संविधान कहता है कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। बाबा साहेब अंबेडकर भी यही कहते थे।

आईएनडीआई गठबंधन पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के लोग मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं। वर्ष 2024 के चुनाव में जब मैंने इन दलों की साजिश का पर्दाफाश किया तो इनकी एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण विरोधी करतूतें सामने आ रही हैं लेकिन मैं मोदी की गारंटी देता हूं कि अति पिछड़ा, ओबीसी, एससी और एसटी का हक उस समय तक नहीं छीनने दूंगा जब तक मैं जिंदा हूं।

मोदी ने कहा कि मेरे लिए संविधान सर्वोपरि है। मैं एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण के साथ खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा। जब तक जान है लड़ता रहूंगा। सभा में उत्साहित जनता को देखते हुए उन्होंने कहा कि चार जून के लिए मनेर के लड्डू तैयार रखिए। चुनाव के नतीजों का एग्जिट पोल चालू हो गया है। आईएनडीआई वाले गालियां दें मतलब साफ है कि एनडीए की सफलता का एग्जिट पोल आ गया है। चार जून को नया रिकॉर्ड बनेगा। यहां के लड्डू में बड़ी ताकत होती है।

राजद पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि बिहार में लालटेनिया लेकर घूम रहे हैं। लालटेनियों ने बिहार में अंधेरा ही फैलाया है। ये लालटेन सिर्फ एक ही घर में रोशनी करती है। चारों तरफ अंधेरा हो जाए तो हो जाए। तीस साल में इसने एक ही घर में रोशनी की और चारों तरफ अंधेरा किया। दूसरे के बेटे-बेटियों को पूछते तक नहीं है।

मोदी ने कहा कि यह चुनाव सांसद चुनने का नहीं, बल्कि देश का पीएम चुनने का इलेक्शन है। भारत को ऐसा पीएम चाहिए जो इस दमदार देश का दम दुनिया के सामने दमखम के साथ रख सके। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के पक्ष में वोट देकर मोदी को जीत दिलाने की अपील की।

MadhyaBharat 25 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.