Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
खेल जगत के सितारे सड़कों पर दर-बदर भटकने को हुए मजबूर : सिद्दू
new delhi, Sports stars ,Siddu

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को जंतर-मंतर पहुंचकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर मामले को समझने की कोशिश की।

 

सिद्धू ने आज ट्वीट कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साझा। उन्होंने कहा कि खेल जगत के सितारे आज सड़कों पर दर-बदर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण पर गंभीर आरोप लगे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस को उन्हें गिरफ्तार कर फौरन पूछताछ करनी चाहिए। सिद्धू ने दिल्ली पुलिस की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि पॉस्को के तहत मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे मंशा साफ है कि सरकार बृजभूषण को बचा रही है।

उल्लेखनीय है कि कुछ महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। बृजभूषण को पद से हटाने और उन्हें जेल में डालने की मांग को लेकर खिलाड़ी 09 दिन से जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

MadhyaBharat 1 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.