Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सूरत में कीम स्टेशन के समीप ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश
surat,Conspiracy, derail train

सूरत/अहमदाबाद | आज फिर से एक बार देश में रेलवे कीमैन की सतर्कता से ट्रेन हादसा होने से बच गया। गुजरात में सूरत के कीम स्टेशन के पास ट्रेन को बेपटरी करने की गंभीर साजिश का खुलासा हुआ है। अज्ञात व्यक्तियों ने शुक्रवार रात रेल पटरियों पर लगी फिश प्लेटों को खोल दिया और रेलवे पटरियों को जोड़ने वाले 71 ताले भी हटा दिए थे। इस घटना को लेकर रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

रेलवे के बड़ौदा डिवीजन के कीम स्टेशन के पास जिस लाइन पर इस साजिश को अंजाम दिया गया, वह अप लाइन है, यानि उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनें इसी ट्रैक से होकर गुजरती हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के अप ट्रैक की फिश प्लेट को खोलकर ट्रैक पर रख दिया था। स्थानीय लोगों ने यह सूचना कीम स्टेशन के उप अधीक्षक को दी, जिन्होंने समय रहते कीमैन सुभाष कुमार को सतर्क कर दिया। इसके बाद ट्रैक की जांच की गई तो पता चला कि किसी ने ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश रची थी।

 

 

 

सूचना मिलते ही सुभाष कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट किया और ट्रेन की आवाजाही रोकने का अनुरोध किया। उस वक्त ट्रेन संख्या 12910 आ रही थी, जिसे लाल झंडी दिखाकर रोका गया। इसके बाद ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू किया गया। ट्रेन को केएसबी मेन लाइन पर 05:27 बजे रोका गया |

 

ट्रैक की मरम्मत कराई गई और परिचालन फिर से शुरू किया गया |

MadhyaBharat 21 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.