Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
श्रीनगर और जम्मू हवाई अड्डों का विस्तार किया जाएगा- सिंधिया
श्रीनगर और जम्मू हवाई अड्डों का विस्तार किया जाएगा- सिंधिया

पर्यटकों के आगमन में रिकार्ड वृद्ध‍ि हुई 

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि एनडीए सरकार जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों सहित रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक कश्मीर आये हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए श्रीनगर हवाईअड्डे के टर्मिनल का विस्तार किया जाएगा। सिंधिया ने कहा कि सरकार की जम्मू हवाईअड्डे के विस्तार की भी योजना है।जम्मू और श्रीनगर में दो एयरपोर्ट टर्मिनल 23 सौ करोड़ की लागत से बनेंगे। इनमें जम्मू में 861 करोड़ की लागत से सिविल एनक्लेव (हवाई अड्डा) और 1500 करोड़ की लागत से श्रीनगर के टर्मिनल भवन का विस्तारीकरण किया जाएगा। यह घोषणा नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को की। वे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में चौथे हेली समिट में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की प्रगति और समृद्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। नागर विमानन द्वारा इसे पूरा करने के लिए जम्मू व श्रीनगर में एयरपोर्ट टर्मिनल बनाए जा रहे हैं।आज जम्मू-कश्मीर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना है। श्रीनगर में हेली समिट का आयोजन कर हेलिकॉप्टर सेवाओं के क्षेत्र में विस्तार की एक नई शुरुआत हुई है। हेली पॉलिसी एवं आपातकालीन चिकित्सा में हेलिकॉप्टर के उपयोग के कार्य शुरू किए जा चुके हैं।

MadhyaBharat 15 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.