Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महाराष्ट्र के नागरिकों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी : राहुल गांधी
mumbai, Interests of citizens , Rahul Gandhi

मुंबई । कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मुंबई में कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार महाराष्ट्र के नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देगी। राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव कुछ अरबपतियों और गरीबों के बीच विचारधाराओं की लड़ाई है। उनके नेतृत्व में बनी सरकार हमेशा गरीबों और मूल निवासियों के हक का संरक्षण करेगी।

 

राहुल गांधी ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धारावी का पुनर्विकास अनुचित है और यह केवल एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। धारावी के पुनर्विकास का काम किसी एक अरबपति को थमा दिया गया है। इसका जोरदार विरोध मध्य मुंबई में 600 एकड़ प्रमुख भूमि पर रहने वाले धारावी वासियों ने किया है। इसलिए महाविकास आघाड़ी सरकार आने पर धारावी के इच्छा के अनुसार धारावी का पुनर्विकास किया जाएगा।

 

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में आने वाली आठ प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को महाराष्ट्र से बाहर गुजरात में स्थानांतरित कर दिया गया है। इनमें फॉक्सकॉन और एयरबस जैसी कुल 7 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं हैं, जिससे महाराष्ट्र के लोगों की 5 लाख नौकरियां छीन ली गई। राहुल गांधी ने दोहराया कि उनकी सरकार आने पर जातिगत गणना करवाई जाएगी। महिलाओं का संरक्षण किया जाएगा और राज्य में ढाई लाख रिक्त पद तत्काल भरे जाएंगे।

MadhyaBharat 18 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.