Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लखनऊ में हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी
lucknow, Threat to blow , Hazratganj metro

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी शुक्रवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर आई है। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन से लेकर चारबाग मेट्रो स्टेशन तक तैनात किया गया है। बम निरोधक दस्ता ने स्टेशन की गहनता से छानबीन की। पुलिस अब सूचना देने वाले की तलाश कर रही है।

 

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार आधी रात को पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर एक कॉल आई। कॉलर ने बताया कि हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा। पुलिस कंट्रोल में यह खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने फौरन मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। पुलिस के साथ पीएसी लगाई गई। आसपास की दुकानों को बंद करा दिया गया। पुलिस सुरक्षा में स्टेशन की गहनता से छानबीन की गई लेकिन वहां पर कोई भी बम नहीं मिला। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया किसी ने शरारत की है, लेकिन इसे हल्के में न लेकर सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है।

 

MadhyaBharat 8 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.