Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मध्य प्रदेश-राजस्थान की तरह हरियाणा में कांग्रेस का गुब्बारा फूटेगा: प्रधानमंत्री मोदी
new delhi,   Madhya Pradesh-Rajasthan,  Prime Minister Modi

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस के सरकार बनाने का गुब्बारा फूटेगा। हिमाचल प्रदेश में भी इन्होंने झूठ बोलकर सरकार बनाई थी।

 

 

 

हरियाणा के हिसार में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदान की तारीख नजदीक आ रही है और कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। कांग्रेस के नेता अब कहने लगे हैं कि हरियाणा में भी वही हाल होगा, जो मध्य प्रदेश में हुआ था। मध्य प्रदेश और राजस्थान में पिछले चुनाव में इन्होंने झूठ का गुब्बारा खूब फुलाया लेकिन जनता ने वोट की चोट देकर उस गुब्बारे की हवा निकाल दी। अब हरियाणा में भी यही होने जा रहा है।

 

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा की माताओं-बहनों ने यहां एक नारा- म्हारा हरियाणा, नॉनस्टॉप हरियाणा दिया है। हरियाणा का विकास ऐसे ही नॉन स्टॉप चलते रहना चाहिए। इसलिए हरियाणा तीसरी बार भाजपा को मौका देने का मन पक्का कर चुका है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस होती है, वहां कभी स्थिरता नहीं आ सकती। जो पार्टी अपने नेताओं के बीच ही एकता नहीं ला सकती, वो राज्य में स्थिरता कैसे लाएगी? यहां कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए मारामारी मची है। बापू भी दावेदार है, बेटा भी दावेदार है। दोनों मिलकर, बाकियों को निपटाने में लगे हैं।

 

 

 

कांग्रेस पर दलितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में दलितों और पिछड़ों के लिए दरवाजे एकदम बंद हैं। कांग्रेस के राज में गोहाना में दलितों पर अत्याचार हुआ, कांग्रेस चुप रही। कांग्रेस के राज में मिर्चपुर कांड हुआ, कांग्रेस चुप रही। कांग्रेस के राज में दलित बेटियों के साथ अत्याचार हुआ, अन्याय हुआ, कांग्रेस चुप रही। आज कांग्रेस का शाही परिवार कह रहा है कि दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे। कांग्रेस ने दलितों पर जो अत्याचार किया है, उसे दलित समाज कभी भूल नहीं सकता।

 

 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को भी हमेशा वोटबैंक के रूप में ही देखा है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों को पानी के लिए तरसाया है, जबकि भाजपा उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। कांग्रेस यहां किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन आपको भूलना नहीं है कि हुड्डा की सरकार तो 2 रुपये के मुआवजे देने वाली सरकार थी। लेकिन ये भाजपा सरकार है, जो बिना मांगे देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में 6,000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजती है।

 

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने एमएसपी पर भी जनता से सिर्फ झूठ बोला है। सच्चाई ये है कि यहां भाजपा की सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में इक्का-दुक्का फसलें ही एमएसपी पर खरीदी जाती है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यहां के युवाओं पर भी दोहरा वार किया है। कांग्रेस के समय में बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरी नहीं मिलती थी, घूस देने के लिए गरीब को खेत तक बेच देने पड़ते थे। भाजपा ने बिना खर्ची-पर्ची नौकरियां दीं और यही बात कांग्रेस को अखर गई है। इसलिए कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने युवाओं को नौकरियां देने पर ब्रेक लगवा दिया।

 

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि 28 सितंबर की रात को ही भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। भारत ने आतंक के आकाओं को बता दिया था कि भारत अब घर में घुसकर मारता है। जबकि कांग्रेस ने हमारी सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि इसी कांग्रेस ने हमारे सेनाध्यक्ष तक को गली का गुंडा कहा था। कांग्रेस ने हमारी सेना के बजाए दुश्मनों के झूठ पर विश्वास किया।

MadhyaBharat 28 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.