Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी
patna, Threat to bomb, Patna airport

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मंगलवार को ईमेल से दी गयी। इसके बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। धमकी भरे ईमेल के मिलने की पुष्टि पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने की है।

धमकी देने वाले ने मेल के माध्यम से पटना समेत देश के 40 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है।पटना एयरपोर्ट के निदेशक को दोपहर 01:10 बजे धमकी भरा ईमेल आया। इसके बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पटना पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉड की टीम पटना एयरपोर्ट पर पहुंची और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु एयरपोर्ट परिसर में बरामद नहीं हुआ।

 

डीएसपी सचिवालय ने बताया कि मेल पर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस सहित अन्य तमाम जांच एजेंसियां अपने-अपने स्तर से जांच में जुट गईं लेकिन कुछ भी संदेहास्पद वस्तु नहीं मिला। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि किसने यह मेल भेजा था और उसका मकसद क्या था?

MadhyaBharat 18 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.