Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
मेरठ में कोल्ड स्टोर में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा
Meerut, Big accident , boiler explosion ,cold store

मेरठ। मेरठ जनपद में शुक्रवार दोपहर को एक कोल्ड स्टोर में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इससे कोल्ड स्टोरेज की छत उड़ गई। जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर दब गए। इस हादसे में अभी तक चार लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए और घायलों का समुचित उपचार कराने को कहा है।

 

मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र में जनशक्ति कोल्ड स्टोर में शुक्रवार को बॉयलर फटने से गैस रिसाव हुआ और छत पूरी तरह से उड़ गई। छत के मलबे में लगभग 50 मजदूरों के दबने की आशंका है। यह कोल्ड स्टोर सरधना से बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का बताया जा रहा है। कुछ मजदूर छत और दीवार के मलबे में दबे हुए हैं तो कई मजदूर गैस रिसाव से बेहोश बताए जा रहे हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गई।

डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, एसपी सिटी पीयूष सिंह, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू कराए। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों के निर्देश पर घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पतालों में भेजा जा रहा है। जेसीबी के जरिए मलबे को हटाया जा रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने अभी तक इस हादसे में चार लोगों के मरने की पुष्टि की है।

 

मुख्यमंत्री ने लिया हादसे का संज्ञान

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौराला में कोल्ड स्टोर में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर जाकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

MadhyaBharat 24 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.