Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आगरा में पातालकोट एक्सप्रेस की दो जनरल बोगियों में लगी आग
mathura, Fire broke out.Patalkot Express

मथुरा। मथुरा से झांसी की ओर जा रही पातालकोट एक्सप्रेस की दो जनरल बोगियों में बुधवार को आगरा जिले के भांडई रेलवे स्टेशन के पास तेज धमाके के बाद आग लग गई। ट्रेन को रोककर सभी यात्रियों को सकुशल उतार लिया गया। इस हादसे के बाद उस रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।

रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पातालकोट एक्सप्रेस के दो जनरल कोच पूरी तरह जल गए। इसमें कुल नौ यात्री जख्मी हो गए हैं। इनमें से सात घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में और दो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर जान बचाई। यह हादसा भांडई रेलवे स्टेशन के पास शाम करीब 4.45 बजे हुआ। उस समय ट्रेन की स्पीड 70 से 80 किमी के बीच थी। मौके पर रेलवे के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दोनों कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आगरा से भोपाल जाने का अप-लाइन ट्रैक अभी भी बाधित है। इसे सही करने का काम किया जा रहा है। सबसे पहले गार्ड ने ट्रेन की बोगी में धुआं उठता देखा। इसके बाद उसने चालक को इस बात की सूचना दी।

आगरा पश्चिम के डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि पातालकोट एक्सप्रेस की दो बोगियों में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत पुलिस और फायर सर्विस की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। नौ लोग जख्मी हैं।

MadhyaBharat 25 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.