Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख
new delhi, Vice Admiral Dinesh Kumar , next Navy Chief

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का अगला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। वह वर्तमान में नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार 30 अप्रैल की दोपहर सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इसलिए वाइस एडमिरल त्रिपाठी उसी दिन नए नेवी चीफ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को 01 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था। नौसेना में अब तक उनकी लगभग 39 वर्षों की विशिष्ट सेवा रही है। उन्हें संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में विशेषज्ञता हासिल है। नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया था। उन्हें परम विशिष्ठ सेवा मेडल, अति विशिष्ठ सेवा मेडल और नौसेना मेडल से नवाजा जा चुका है।

वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के जहाजों विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान संभाली है। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों पर भी काम किया है, जिनमें पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी, नौसेना संचालन निदेशक, नई दिल्ली में प्रधान निदेशक, नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशंस और प्रधान निदेशक, नौसेना योजनाएं हैं। रियर एडमिरल के रूप में उन्होंने नौसेना स्टाफ के सहायक प्रमुख (नीति और योजना) और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया है।

वाइस एडमिरल के पद पर उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट, नौसेना संचालन के महानिदेशक, कार्मिक प्रमुख और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया है। सैनिक स्कूल, रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, नेवल हायर कमांड कोर्स, करंजा और यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज, यूएसए में नेवल कमांड कॉलेज से पाठ्यक्रम पूरा किया है।

MadhyaBharat 19 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.