Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पीएम मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
पीएम मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

 

एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड की गौरवशाली परंपरा को समर्पित

 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  कानपुर होते हुए जालौन पहुंचे। जहां उन्होंने जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया ।पीएम मोदी का  कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने के बाद  पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड के सभी भाई-बहनों को आधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए बहुत बहुत बधाई। ये एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड की गौरवशाली परंपरा को समर्पित है। उन्होंने कहा  जिस धरती ने अनगिनत शूरवीर पैदा किए, जहां के खून में भारत भक्ति बहती है, जहां के बेटे-बेटियों के पराक्रम और परिश्रम ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है. उस बुंदेलखंड की धरती को आज एक्सप्रेसवे का उपहार देते हुए, उत्तर प्रदेश का सांसद होने के नाते मुझे बहुत खुशी हो रही है। PM मोदी ने कहा किबुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा। प्रधानमंत्री ने कहा आजादी के 75 वर्ष बाद देश को विकास का बेहतरीन मौका मिला है। इसे गंवाना नहीं है। इस काल खंड में उसे नई उंचाई पर पहुंचाना है, नया भारत बनाना है। नए भारत के सामने ऐसी चुनौती है, जिसपर अगर ध्यान नहीं दिया तो युवाओं का बहुत नुकसान हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने की भरसक कोशिश हो रही है, ये रेवड़ी कल्चर से युवाओं को सावधान रहने की जरूरत है। रेवड़ी कल्चर वाले नए एक्सप्रेस वे, नए एयरपोर्ट या डिफेंस कॉरीडोर नहीं बनाएंगे। रेवड़ी कल्चर को देश की राजनीति से हटाना है। रेवड़ी कल्चर से अलग देश में रोड बनाकर नए रेल रूट बनाकर लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का काम कर रहे हैं।

 

MadhyaBharat 16 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.