Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
मणिपुर में ताजा हिंसा में एक की मौत
imphal, One killed , Manipur

इंफाल। मणिपुर में हिंसा की छिटपुट घटनाएं जारी हैं। गोलीबारी की ताजा घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों की सीमा पर स्थित दो गांवों में हुई।

 

 

यहां मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की आधी रात से इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों की सीमा पर स्थित फेयेंग और सिंघदा गांवों में गोलीबारी की घटनाएं हुईं। झड़प की सूचना मिलने के बाद असम राइफल्स की अतिरिक्त टुकड़ियों को दोनों गांवों में भेजा गया। असम राइफल्स की भारी कार्रवाई से सोमवार सुबह गोलीबारी रुक गई। हालांकि दो प्रतिद्वंद्वी समुदायों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

 

 

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक असम राइफल्स की मौजूदगी के बावजूद 10 जुलाई की सुबह सिंघड़ा गांव की पहाड़ियों की ओर फिर से अकारण गोलीबारी की गई। सिंघड़ा हिल्स की ओर चलाई गई गोलियों से और भी लोगों के हताहत होने की आशंका है। इस बीच बताया जा रहा है कि सेना और पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

MadhyaBharat 10 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.