Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती स्टार्टअप इकोनामी बना : अमित शाह
new delhi, India  economy,Amit Shah

नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती स्टार्टअप इकोनामी बना है। उन्होंने कहा कि 14 साल पहले पत्रकार लिखते थे कि देश में पॉलिसी पैरालिसिस है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पॉलिसी पैरालिसिस को खत्म करने का काम किया है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर अग्रसर है।

 

अमित शाह नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 119वें वार्षिक अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस वार्षिक सत्र का मुख्य विषय ‘विकसित भारत @ 2047: उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर’ है। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि हर क्षेत्र में नई नीतियां लागू की गई हैं। दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज भारत में है। शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लेकर आई।। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में हमारी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।

 

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे समय में टाटा समूह का नेतृत्व संभाला जब समूह के लिए बदलाव महत्वपूर्ण था। उन्होंने टाटा समूह के काम करने के तरीके और कई व्यवसायों को बदल दिया। रतन टाटा की विरासत उद्योग जगत के लोगों का मार्गदर्शन करेगी।

 

MadhyaBharat 10 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.