Since: 23-09-2009

  Latest News :
चुनाव आयोग से मिलने के बाद बोले केजरीवाल- अवध ओझा का वोट दिल्ली ट्रांसफर होगा.   प्रधानमंत्री ने सोनमर्ग जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया.   \'मेक इन इंडिया\' को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा हमला.   महाकुंभ का भव्य शुभारंभ संगम की रेती पर उमड़ा आस्था का सैलाब.   अश्विनी वैष्णव ने मार्क जुकरबर्ग पर किया पलटवार.   महाराष्ट्र में रामराज्य लाना जनता की अपेक्षा और पार्टी की जिम्मेदारी है : नितिन गडकरी.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेश आकर्षित करने जाएंगे जापान.   महाकाल दर्शन करने आए फिजिकल एकेडमी के छात्राें की बस को डम्पर ने मारी टक्कर.   मप्र के छिंदवाड़ा में कुआं धसने से तीन मजदूरों की मौत .   कोहरे ने हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से कराया सामना.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का भूमि-पूजन .   प्रस्तावित 16वें वित्त आयोग की तैयारियों की करें समीक्षा : उप मुख्यमंत्री देवड़ा.   छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई गिरफ्तार आरोपितों को आज न्यायालय में पेश करेगी.   छत्तीसगढ़ के हसदेव नदी के किनारे मिला 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म.   डिवाइडर से टकराई बुलेट एक की मौत.   आईईडी ब्लाॅस्ट में घायल जवानाें से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा.   लोहड़ी पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय.   युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या.  
बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद राहुल की न्याय यात्रा प्रभावित
patna, Rahul

पटना। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद लालू यादव की पार्टी राजद को जोर का झटका लगा है। साथ ही कांग्रेस की भारत जोड़ा न्याय यात्रा पर भी इसका खासा असर पड़ा है। पूर्णिया में राहुल गांधी के साथ एक मंच पर लालू यादव और तेजस्वी यादव के नहीं होने से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। राहुल बिहार में अपने सहयोगी दलों के साथ जो ताकत दिखाना चाहते थे, वैसा कुछ भी वे नहीं कर पाए हैं।

बिहार में अपनी मजबूत ताकत दिखाने के लिए कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ी न्याय यात्रा किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश कर चुकी है। उम्मीद थी कि 30 जनवरी को पूर्णिया में होने वाली राहुल गांधी की जनसभा में कांग्रेस अपने सहयोगी दलों को एक मंच पर लाकर एकजुटता का संदेश देगी लेकिन लालू यादव और तेजस्वी यादव को नौकरी के बदले जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए ईडी द्वारा बुलाने से कांग्रेस और राहुल गांधी को झटका लगा है।

राहुल गांधी की पूर्णिया जनसभा में कांग्रेस अपनी ताकत दिखाना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस ने पिछले करीब 15 दिनों से बड़ी तैयारी की थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आईएनडीआई गठबंधन के घटक दलों को भी आमंत्रित किया था। इसमें लालू यादव और तेजस्वी यादव भी शामिल थे। उम्मीद थी कि लालू और तेजस्वी के पूर्णिया में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने से भरी भीड़ जुटती। इतना ही नहीं राहुल, लालू और तेजस्वी के एक साथ मंच पर आने से कांग्रेस और राजद की एकजुटता का भी परिदृश्य दिखता लेकिन ईडी की पूछताछ ने कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

MadhyaBharat 30 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.