Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
क्या भारत आइयेंगे बिलावल भुट्टो
भारत आइयेंगे बिलावल भुट्टो

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को भारत आने का न्योता भेजते हैं। यह न्योता मई में होने वाली शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन यानी SCO बैठक के लिए है। 12 साल में पहली बार पाकिस्तान के विदेश मंत्री भारत आ सकते हैं।पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्‌टो जरदारी ने 16 दिसंबर 2022 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। भुट्‌टो बोले, ‘ओसामा बिन लादेन मर चुका है पर बुचर ऑफ गुजरात जिंदा है और वो भारत का प्रधानमंत्री है। जब तक वो प्रधानमंत्री नहीं बना था तब तक उसके अमेरिका आने पर पाबंदी थी।’दरअसल, बिलावल ने यह बयान एक दिन पहले UNSC में जयशंकर के बयान के बाद दिया था। 15 दिसंबर को UNSC में जयशंकर ने कहा था, ‘जो देश अल-कायदा सरगना ओसामा बिन-लादेन का मेजबान हो सकता है और अपने पड़ोसी देश की संसद पर हमला करवा सकता है, उसे UN में उपदेशक बनने की कोई जरूरत नहीं है।’भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव भरे माहौल के बीच 16 जनवरी 2022 को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज का एक इंटरव्यू आता है। UAE के अरेबिया न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में शरीफ कहते हैं कि मैंने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान से भारत और पाकिस्तान के बीच सुलह करवाने की गुजारिश की है। वो पाकिस्तान के दोस्त हैं और साथ ही उनके भारत से भी अच्छे संबंध हैं। वो दोनों देशों की बातचीत करवाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।मैंने जबान दी है कि हम पूरी शिद्दत से भारत से बात करेंगे। शाहबाज आगे कहते हैं कि हमने भारत के साथ 3 युद्ध लड़े। इससे लोगों को केवल गरीबी, बेरोजगारी ही मिली। हमने अपना सबक सीख लिया है। हम शांति के साथ रहना चाहते हैं। मैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये संदेश देना चाहता हूं कि आइए साथ बैठते हैं और कश्मीर पर भी बात करते हैं।19 जनवरी को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शाहबाज शरीफ वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से पाकिस्तान के साथ सामान्य रिश्ते बनाए रखना चाहता है। हालांकि इस तरह के रिश्ते के लिए आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल होना जरूरी है। ऐसी बातचीत के लिए अमन का माहौल भी होना चाहिए। हमारा हमेशा से यही नजरिया रहा है।इसके बाद 25 जनवरी को भारत की ओर से पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्‌टो जरदारी को SCO बैठक में आने के लिए न्योता भेजा जाता है। SCO की विदेश मंत्री स्तर की बैठक मई में गोवा में होनी है। ये न्योता भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए भेजा गया है।SCO में भारत और पाकिस्तान के अलावा चीन, रूस, कजाकिस्तान किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। इस बैठक के लिए चीन और रूस समेत दूसरे मध्य एशियाई देशों के विदेश मंत्रियों को भी न्योजा भेजा गया है। ऐसे में पाकिस्तान के विदेश मंत्री को न्योता भेजा जाना काफी सामान्य कदम लगता है, लेकिन सिर्फ इतना भर नहीं है।

MadhyaBharat 29 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.