Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
वंदे भारत पर फिर पथराव, खिड़की के कांच टूटे
kolkata, Stones pelted . Vande Bharat again, window panes broken

कोलकाता। पहली स्वदेश निर्मित सेमी हाई स्पीड ट्रेन ''वंदे भारत'' पश्चिम बंगाल और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार पथराव का शिकार हो रही है। शनिवार सुबह एक बार फिर इस पर पथराव हुआ है जिसकी वजह से ट्रेन की खिड़की के कांच टूट गए हैं।

रेलवे सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। कोच संख्या 6-सी की दाहिनी ओर की खिड़की का शीशा टूट गया है। हमले में ट्रेन के अंदर बैठे लोग बाल-बाल बच गए हैं। घटना की सूचना तुरंत एस्कॉर्ट टीम को दी गई थी जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

पता चला है कि ट्रेन जब कटिहार के दालखोला से गुजर रही थी, उसी समय पथराव हुआ है। घटना शुक्रवार शाम 5:51 बजे के करीब की है। कटिहार के तेतला और दालखोला स्टेशनों के बीच पथराव हुआ। घटनास्थल कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है।

जीआरपी की ओर से पूरी जानकारी स्थानीय थाने और कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार को दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। कटिहार रेल मंडल के आरपीएफ के बरिया सुरक्षा आयुक्त कमल सिंह ने बताया कि ट्रेन के हावड़ा पहुंचने के बाद उसके रेक पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए हमलावरों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि यह चौथी बार है जब वंदे भारत को निशाना बनाया गया है। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वी भारत की पहली बहुप्रतीक्षित वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद एक जनवरी से ट्रेन का सफर शुरू हुआ था और दूसरे ही दिन दो जनवरी को बिहार से सटी सीमा के पास से जब ट्रेन गुजर रही थी तब पहली बार पथराव हुए थे।

MadhyaBharat 21 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.