Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दोस्त से मिलने पाकिस्तान जा रही नाबालिग को जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा
jaipur,Minor , Pakistan ,Jaipur airport

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने शुक्रवार को पाकिस्तान जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची एक नाबालिग को हिरासत में लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। सीकर के श्रीमाधोपुर की रहने वाली 17 साल की नाबालिग अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि लड़की लाहौर में अपने प्रेमी से मिलने जा रही थी। इससे पहले लड़की ने झूठी कहानी गढ़ते हुए अपने आपको पाकिस्तानी बताया था और तीन साल से बुआ के पास रहने की बात कही थी लेकिन पुलिस की तस्दीक में सच्चाई सामने आ गई।

 

जयपुर पूर्व के उपायुक्त ज्ञानचंद यादव ने बताया कि लड़की नाबालिग है। उसने पहले बताया कि वह लाहौर के पास इस्लामाबाद की रहने वाली है। इसके बाद महिला केंद्र से भी महिलाओं को बुलाकर लड़की से पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि लड़की सीकर के श्रीमाधोपुर की रहने वाली है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि लड़की की इंस्टाग्राम पर लाहौर के एक युवक से दोस्ती हुई थी। एक साल से वह असलम लाहोरी नाम के युवक के सम्पर्क में है। लड़की ने बताया कि मेरी स्कूल की दूसरी लड़कियों से भी उस लड़के की दोस्ती है। असलम लाहोरी ने ही लड़की का ब्रेनवाश किया और उसे एयरपोर्ट पर जाकर उसे क्या बोलना है सिखाया था। लड़की का मोबाइल सीज कर लिया गया है। लड़की के मोबाइल को चैक किया जाएगा। वहीं लड़की के घरवालों को सूचना दे दी गई है। वे लोग भी लड़की के डॉक्युमेंट लेकर जयपुर आने वाले हैं। उन्हें भी पता नहीं है कि उनकी लड़की किसी लड़के से मिलने के लिए पाकिस्तान जा रही थी।

 

पुलिस प्रांरभिक तौर पर इसे हनीट्रैप का मामला मान रही है। लड़की का आरोपित ने ब्रेन वॉश किया था। लड़की ने पूछताछ में बताया कि उसकी अन्य दोस्त भी इंस्टाग्राम पर युवक असलम लाहोरी के साथ बातें करती हैं। पुलिस लड़की के मोबाइल फोन से युवक का इंस्टाग्राम अकाउंट चेक कर रही है। यह लड़का अब तक भारत की कितनी लड़कियों को हनीट्रैप में फंसा चुका है। इसकी भी जांच की जा रही है।

 

MadhyaBharat 29 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.