Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस

 

 राष्‍ट्र, आज आधुनिक भारत के निर्माता  मना रहा  

 

कृतज्ञ राष्‍ट्र आज आधुनिक भारत के निर्माता, लौह पुरूष, सरदार वल्‍लभ भाई पटेल को उनकी 147वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इसे राष्‍ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह नई दिल्ली में पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित की। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। पुष्‍पांजल‍ि अर्पित करने के बाद  शाह ने नई दिल्‍ली के नेशनल स्‍टेडियम से रन फॉर यूनिटी दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें करीब आठ हजार लोग हिस्‍सा ले रहे हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  शाह ने कहा कि हम सरदार पटेल को भारत के भविष्‍य में योगदान के लिए याद करते हैं। उन्‍होंने कहा कि सरदार पटेल ने अनेक रजवाडों को भारतीय संघ में शामिल करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्‍होंने कहा कि आज का दिन इसलिए भी महत्‍वपूर्ण है कि हम आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रहे हैं। शाह ने लोगों से अपील की कि वे सरदार पटेल के कदमों पर चलते हुए देश की एकता और अंखडता के लिए काम करें।

MadhyaBharat 31 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.