Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ईडी ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को फिर से भेजा समन
new delhi, ED summons, Lalu Prasad

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन के बदले रेलवे में नौकरी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव को अपने पटना कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को लेकर फिर से समन जारी किया है।

 

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को दी जानकारी में बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस महीने के अंत में जमीन के बदले रेलवे में नौकरी के कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के मामले में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को पटना कार्यालय में उपस्थित होने के लिए नया समन जारी किया है। लालू प्रसाद को 29 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया है, जबकि तेजस्वी यादव को 30 जनवरी को बुलाया गया है।

जांच एजेंसी की टीम समन देने के लिए लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आधिकारिक आवास पर गई थी। समन के मुताबिक राजद प्रमुख और तेजस्वी यादव को पटना के बैंक रोड स्थित ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। इस मामले में पूछताछ के लिए पूर्व में जारी समन पर दोनों पेश नहीं हुए थे। जमीन के बदले नौकरी घोटाला उस समय का है, जब लालू प्रसाद प्रसाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए वन) सरकार में रेल मंत्री थे।

MadhyaBharat 19 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.