Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आरएसएस और मोहन भागवत ने अपनी डीपी में तिरंगा लगाया
आरएसएस और मोहन भागवत ने अपनी डीपी में तिरंगा लगाया

 

पीएम मोदी आह्वान पर देश में लोगों तिरंगे के साथ बदली DP 

अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर जश्न  मनाया जा रहा है।पीएम मोदी के आह्वान पर देश में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जा रहा है। सोशल मीडिया में लोगों ने DP की तस्वीर तिरंगे से बदल दी है।  इस बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदल ली है। मोहन भागवत ने अपनी डीपी में देश का तिरंगा लगा लिया है। साथ ही RSS के भी आधिकारिक ट्विटर पेज पर DP में तिरंगा लगा लिया है। आरएसएस व मोहन भागवत ने अपनी डीपी में तिरंगा लगाकार सरकार और विपक्ष को बड़ा संदेश दिया है। संघ ने साफ संदेश दिया है कि वह केंद्र सरकार और पीएम  नरेंद्र मोदी की हर मुहिम के साथ खड़ा है। मोहन भागवत के साथ साथ संघ के जनरल सेक्रेटरी दत्तात्रेय होसबोले ने भी अपनी DP में तिरंगा लगा लिया है। मनमोहन वैद्य और अरुण कुमार जैस बड़े संघ नेता भी अपनी डीपी में तिरंगा लगा चुके हैं वहीं  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आज से शुरू हुए 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शनिवार सुबह 8 बजे राष्ट्रीय राजधानी में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रामानगर में हर घर तिरंगा अभियान के भाग के रूप में आयोजित की गई प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के सीएम  योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  हालांकि तिरंगा फहराने को लेकर सियासत जारी है। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि इतिहास गवाह है, 'हर घर तिरंगा' मुहिम चलाने वाले उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने देश की आजादी के बाद 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया था। आरएसएस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि आजादी की लड़ाई से ये तब भी कांग्रेस पार्टी को नहीं रोक पाए थे और आज भी नहीं रोक पाएंगे। 

 

MadhyaBharat 13 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.