Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की आठ छात्राओं ने किया आत्महत्या का प्रयास
Eight girl students ,Chandigarh University ,attempted suicide

चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली जिले की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार रात यहां पढ़ने वाली आठ छात्राओं ने अपनी ही सहेली और सहपाठी की करतूत से आहत होकर आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपित युवती पिछले एक साल से इन समेत 60 छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर और फोटो खींचकर अपने ब्वॉय फ्रेंड को भेज रही थी। वह इन्हें वायरल करके पैसा कमा रहा था। छात्राओं ने यूनिवर्सिटी से निकलकर पूरी रात सड़क पर हंगामा किया। बवाल मचता देख पुलिस ने आरोपित छात्रा को हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि यह छात्रा लंबे समय से अन्य छात्राओं के नहाते समय की वीडियो बना रही थी और शिमला के एक युवक को भेज रही थी। युवक ने यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाल दिए। छात्राओं ने जब इंटरनेट मीडिया पर पर अपने वीडियो देखे तो वह दंग रह गईं। इनमें से आठ छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया। छात्राओं को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रबंधन स्टूडेंट्स पर घटना को तूल न देने का दबाव बना रहा है। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत प्रबंधन से की, लेकिन उन्होंने कुछ भी कार्रवाई नहीं की।

इससे भड़की छात्राओं और कुछ छात्रों ने शनिवार देररात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को घेर लिया और हंगामा शुरू दिया। आरोपित युवती को एक कमरे में बंद कर दिया गया। हंगामा बढ़ता देख प्रबंधन ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट को बंद करवा दिया। इससे स्थिति और बिगड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। विद्यार्थियों को शांत करने का प्रयास किया। भड़के स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ियों को पलट दिया और आग लगाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। यहां रातभर हंगामा चलता रहा। मामला हाई प्रोफाइल विश्वविद्यालय का होने के कारण पुलिस कुछ नही बोल रही है। बहरहाल यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिस बल तैनात है और पूरा क्षेत्र सील कर दिया गया है।

MadhyaBharat 18 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.