Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गलवान तवांग में भारतीय सेना की ओर से दिखाया गया पराक्रम प्रशंसनीय
गलवान तवांग में भारतीय सेना की ओर से दिखाया गया पराक्रम प्रशंसनीय

 

पूरी दुनिया की नजरें भारत के रक्षा उत्‍पादों पर टिकी हैं 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश के सैनिकों ने हर अवसर पर साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया है। उन्‍होंने कहा कि गलवान और तवांग में भारतीय सेना ने अग्रिम मोर्चे पर अपूर्व पराक्रम का प्रदर्शन किया है। आज नई दिल्‍ली में फिक्‍की के 95वें वार्षिक समारोह में उन्‍होंने कहा कि पूरी दुनिया की नजरें भारत के रक्षा उत्‍पादों पर टिकी हैं। उन्‍होंने उदयोग जगत से अपील की कि वे रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान और विकास में निवेश के लिए आगे आयें क्‍योंकि अब देश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। राजनाथ  सिंह ने कहा कि देश के रक्षा क्षेत्र में अपार सम्‍भावनाएं हैं और सरकार वर्ष 2025 तक 22 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित करना चाहती है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का महाशक्ति बनना विश्‍व हित में होगा और विकसित बनकर ही भारत महाशक्ति बन सकता है। श्री सिंह ने कहा कि भारत न तो किसी देश पर प्रभुत्‍व स्‍थापित करना चाहता है और न ही उसका इरादा किसी देश की एक इंच भी जमीन हथियाने का है। उन्‍होंने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के समय भारत 20 खरब डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था के साथ विश्‍व में नौवें स्‍थान पर था। लेकिन अब, भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है और इसका आकार 35 खरब डॉलर का है। राजनाथ  सिंह ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में किये गये सुधारों के परिणामस्‍वरूप भारत ने विकास की दिशा में एक ऊंची छलांग लगाई है।रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्‍यवस्‍था अच्‍छी होने से ही विदेशी निवेश बढता है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना संकट के बावजूद देश में रिकॉर्ड स्‍तर पर प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश हुआ।  सिंह ने कहा कि पिछले एक वर्ष में भारत में 83 अरब डॉलर का विदेशी निवेश हुआ है और अब हमारा विदेशी मुद्रा भंडार पांच सौ 61 अरब डॉलर से अधिक का है। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस समय दुनिया के सभी प्रमुख विकसित देश मंदी से जूझ रहे हैं लेकिन भारत में अन्‍य देशों के मुकाबले महंगाई की दर कम है।

MadhyaBharat 17 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.