Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने महज 10 मिनट की देरी पर बोला सॉरी .... अनुशासन की हो रही है चर्चा
 चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़

नई दिल्ली: आपने अपने आॉफिस में छोटे कर्मचारियों को तो सॉरी बोलते देखा होगा जो कभी यदि लेट हो जाते हैे तो अपने अधिकारियों से बोलते हैं, लेकिन बहुत कम ऐसे अधिकारी होते हैें जो स्वयं लेट आने पर अपने स्टॉफ से सॉरी बोलते हैं।लेकिन इस बार जिसने सॉरी बोला है वो कोई आम आदमी नहीं हैं बल्कि वह चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़  हैं. जो कोर्ट रूम में महज 10 मिनट की देरी पर पहुंचने पर उन्होंने ये बड़ा दिल दिखाया है. दरअसल, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ समय के बहुत पाबंद हैं और इसका पालन करते हुए वह अन्य जजों और प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी ड्यूटी को लेकर बड़ा संदेश देते रहे हैं. यह वाक्या कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है.द वीक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ को कोर्ट रूम में पहुंचने में 10 मिनट देरी हो गई थी. रिपोर्ट में बताया गया है कि जब वह पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने कोर्ट में मौजूद सभी से सॉरी बोला. सीजेआई ने कहा, ‘क्षमा कीजियेगा, मैं साथी जजों के साथ कुछ डिस्कस कर रहा था… इसलिए लेट हो गया.’ सुप्रीम कोर्ट के किसी जज के लिए इतनी सी देरी पर माफी मांगना कोई सामान्य बात नहीं है.

बेहद अनुशासित हैं जस्टिस चंद्रचूड़

इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज जस्टिस प्रदीप कुमार सिंह एक मीडिया समह को दिए बयान में जस्टिस चंद्रचूड़ को याद करते हुए कहते हैं कि वो बेहद अनुशासित हैं और कानून का सख्ती से पालन करते हैं. वह दूसरों से भी समय का पूरा ध्यान रखते हुए कोर्ट पहुंचने की उम्मीद रखते हैं. जस्टिस चंद्रचूड़ के दूसरे साथी जज भी कहते हैं कि उन्हें सच्चाई कहने से जरा सी गुरेज नहीं होती है और मुस्कुराते हुए सच कह देते हैं. उनकी यह खासियत ही उन्हें सबसे अलग और बेहद सरल मिजाज का व्यक्ति बनाती है।

 

 

MadhyaBharat 5 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.