Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बांग्लादेशः कर्फ्यू के बावजूद थम नहीं रही हिंसा
dhaka, Bangladesh, Violence not stopping

ढाका। व्यापक स्तर पर कर्फ्यू और सख्त प्रावधानों के बावजूद बांग्लादेश में जारी आरक्षण विरोधी आंदोलन की आग फैलती जा रही है। हालत यह है कि राजधानी ढाका में शनिवार को हुए हिंसक टकराव में 10 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 90 लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

 

देश की राजधानी सहित अलग-अलग हिस्सों में आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान व्यापक स्तर पर हिंसक घटनाओं को देखते हुए शनिवार को पुलिस ने राजधानी के कई हिस्सों में सख्त कर्फ्यू लगा दिया। पुलिस को उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है। इसके बावजूद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही।

 

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान मंगलवार से शुरू हुई हिंसा में अबतक करीब 114 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बिगड़ती हालत के बाद सरकार ने शुक्रवार आधी रात से कर्फ्यू घोषित कर दिया और देशभर में सेना की तैनाती की। प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने रविवार और सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया और केवल आपातकालीन सेवाओं के संचालन की अनुमति दी गई। इससे पहले बुधवार से सभी तरह के शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए थे।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि सरकारी नौकरियों में कोटा के खिलाफ छात्रों के गुस्से के बाद देशभर में अशांति फैल गई। पाकिस्तान से आजादी के लिए लड़ने वालों के परिवारों के लिए 30 फीसदी आरक्षण को लेकर यह विरोध हो रहा है। हसीना सरकार ने 2018 में कोटा प्रणाली को खत्म कर दिया था, लेकिन पिछले महीने एक अदालत ने इसे फिर से लागू कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की अपील के बाद इस फैसले को निलंबित कर दिया और 7 अगस्त को होने वाली सुनवाई को आगे बढ़ाने पर सहमति जताते हुए रविवार को मामले की सुनवाई करेगा।

MadhyaBharat 21 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.