Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का निधन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का निधन

 

99 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस , हृदयगति रुकने से  हुआ निधन 

 

शंकराचार्य स्‍वामी स्‍वरूपानंद सरस्‍वती का निधन हो गया है। उन्होंने नरसिंहपुर के झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में साढ़े तीन बजे 99 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का अंतिम संस्कार कल झोतेश्वर में ही साढ़े तीन बजे होगा. आज रात और कल अंतिम दर्शन के लिये देह को रखा जायेगा.शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे. कल आश्रम में ही समाधि दिलवाई जायेगी. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपना 99वां जन्मदिवस मनाया था. दिग्विजय सिंह उनके दीक्षांत शिष्य हैं. स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती आजादी की लड़ाई में भाग लेकर जेल भी गए थे. उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए भी लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी। ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज की देह को मणिदीप आश्रम से गंगा कुंड स्थल पालकी पर सवार कर भक्तों द्वारा ले जाया जा रहा है। जहां पर सभी भक्तजनों को दर्शन होंगे। भारी संख्या में यहां श्रद्धालु मौजूद हैं। सोमवार को शाम लगभग 4 बजे तक महाराज श्री को समाधि दी जाएगी। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। परमहंसी में कई स्थानों से लोगों का आना शुरू हो गया है। स्‍वामी स्‍वामी स्‍वरूपानंद सरस्‍वती लंबे समय से बीमार थे। नरसिंहपुर जिले की झोतेश्‍वर पीठ के परमहंसी गंगा आश्रम में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। 99 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ। द्वीपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का हृदयगति रुकने से निधन हुआ। 12 सितंबर की शाम 4 बजे उनका समाधि कार्यक्रम होगा।अभी नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील के परमहंसी गंगा आश्रम में विराजित थे शंकराचार्य। स्‍वामीजी ने 9 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था। 2 सितंबर 1924 को उनका जन्‍म हुआ था। 1980 में उन्‍हें शंकराचार्य की उपाधि मिली थी। धर्म के साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी वे बेबाकी से अपना बयान समाज के सामने रखते थे। सिवनी जिले के दिघोरा गांव में जन्‍मे शंकराचार्य का नाम पोथीराम उपाध्‍याय रखा गया था। स्‍वामी करपात्री महाराज से उन्‍होंने शिक्षादीक्षा ली। 1942 के स्‍वतंत्रता संग्राम में भी वे सक्रिय रहे ।

द्वीपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी की हालत बेहद नाज़ुक होने पर चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर थी। 

MadhyaBharat 11 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.