Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
केजरीवाल के पायलट बनकर काम कर रहे भगवंत मान: अमित शाह
chandigarh, Bhagwant Mann, Kejriwal

चंडीगढ़। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि भगवंत मान, केजरीवाल की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब का पैसा देशभर में विज्ञापन पर खर्च कर रहे हैं।

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह रविवार को केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर गुरदासपुर में भाजपा की रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल देश में कहीं भी जाते है तो भगवंत मान अपना जहाज लेकर दिल्ली पहुंच जाते हैं। वहां से दोनों आगे जाते हैं। भगवन्त मान पंजाब हित में देश घूमने की बजाए केजरीवाल के पायलट बनकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के पास इस समय केवल केजरीवाल को खुश रखने और उन्हें देश घुमाने का काम है। पंजाब में आज कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। मुख्यमंत्री पर अपने ही सूबे के लिए टाइम नही है। आज पंजाब में खोखले वादे करने वाली सरकार है।

आआपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए शाह ने कहा कि पंजाब की महिलाएं हर माह अपना खाता चेक कर रही हैं, उनके खातों में एक-एक हजार रुपये कब आएंगे। शाह यहीं नही रुके, उन्होंने कहा कि पंजाब के एक कैबिनेट मंत्री पर दलित के यौन शोषण के आरोप हैं और सरकार उनको बचाने में लगी हुई है। अमित शाह ने कहा कि पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां तिरंगे के तीनों रंग देखने को मिलते है। पंजाबी आजादी के आन्दोलन से लेकर आजतक देश की रक्षा में कभी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 250 करोड़ रुपये खर्च करके देश भर में गुरु गोबिन्द सिंह जयंती कार्यक्रमों का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि 9 वर्ष पहले काली सूची में 314 लोग शामिल थे, जिसको कम करके अब महज दो लोग कर दिया गया है। यहां 26 दिसंबर को जहां वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं विदेशों में बसे भारतीयों को दरबार साहिब में दान देने की सुविधा मोदी सरकार ने दी है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अलावा कई नेताओं ने संबोधन किया।

 

नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी पंजाब भाजपा

गृहमंत्री शाह ने पंजाब में बढ़ रही नशा तस्करी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की जमकर आलोचना की। पंजाब भाजपा कार्यकर्ताओं को एक नया टास्क दिया गया है। शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा के कार्यकर्ता पंजाब में ब्लाक स्तर पर कार्यकम करेंगे और घर-घर जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे।

MadhyaBharat 18 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.