Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पुलिस के रवैये से नाराज राज्यपाल धरने पर बैठे
new delhi, Angered ,Governor sat on strike

नई दिल्ली। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को एसएफआई कार्यकर्ताओं की ओर से काले झंडे दिखाने और बाद में उनकी कार के करीब आने के बाद कोल्लम के नीलामेल में सड़क किनारे विरोध में धरने पर बैठ गए।

इस मामले में नाराजगी जताते हुए राज्यपाल ने अपनी कार रुकवाई और पुलिस से पूछताछ की। उसके बाद पास की चाय की दुकान से एक कुर्सी निकाली और सड़क के किनारे बैठ गए। उन्होंने कहा, “मैं यहां से नहीं जाऊंगा। पुलिस मुझे सुरक्षा दे रही है।”

राज्यपाल ने केंद्रीय गृह सचिव से मामले की शिकायत की है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की। राज्यपाल का कहना है कि एक विफल पुलिस व्यवस्था के कारण इस तरह का संकट पैदा हुआ।

राज्यपाल ने आरोप लगाया, “मुझे काले झंडे लहराए जाने से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन आंदोलनकारी मेरी कार पर हमला कर रहे हैं।” उन्होंने पुलिस पर ड्यूटी में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

एसएफआई कार्यकर्ता राज्यपाल की ओर से राज्य के विश्वविद्यालयों में भाजपा समर्थक कार्यकर्ताओं को नामित करने के आरोप लगाते हुए उनका विरोध कर रहे थे।

राज्यपाल एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नीलामेल स्थित एक कॉलेज जा रहे थे। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और कथित तौर पर कार पर हमला किया। इस पर राज्यपाल ने कार रुकवा दी। वे कार से बाहर आये और एसएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं करने के लिए पुलिस पर नाराज हुए।

इस पर पुलिस ने राज्यपाल को सूचित किया कि एसएफआई के 12 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। यह सुनने के बाद राज्यपाल ने कहा कि और भी लोग हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सभी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे वहां से नहीं जायेंगे।

MadhyaBharat 27 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.