Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
आज पूरा कर्नाटक कह रहा है अबकी बार 400 पार: मोदी
new delhi, Karnataka,Modi

कलबुर्गी/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक में भाजपा के लोकसभा चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए कहा कि पूरा कर्नाटक कह रहा है अबकी बार 400 पार।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के गृह क्षेत्र कलबुर्गी में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा, “आज पूरा कर्नाटक कह रहा है- अबकी बार 400 पार।” उन्होंने कहा कि देश अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए तैयार हो चुका है।

 

दक्षिण भारत के चार राज्यों की अपने रैलियों में उमड़े जनसैलाब का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि हर तरफ लोग भाजपा को बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। पिछले 2 दिनों में मैंने दक्षिण भारत के 4 अलग-अलग राज्यों का दौरा किया। चाहे वह तमिलनाडु में कन्याकुमारी हो या केरल में पथानमथिट्टा, मैंने लोगों में भाजपा के लिए अपार प्यार और उत्साह देखा।

 

उन्होंने कहा कि यहां जो अपार प्यार मैं देख सकता हूं वह इस बात का प्रमाण है कि कर्नाटक ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड संख्या में सीटों से जिताने का संकल्प लिया है। मेरे रोड शो के दौरान जिस माहौल में मुझे आपका आशीर्वाद मिला, वह अद्भुत था। अभी तो चुनाव की घोषणा होना बाकी है और आपने घोषणा कर दी।

प्रधानमंत्री ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के प्रति आक्रोश और गुस्सा है। कांग्रेस की सच्चाई लोगों को पता चल चुकी है। मोदी ने कहा, “कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो चाहे कितने भी कपड़े बदल ले, उसकी करतूतें नहीं बदलती। इसलिए कर्नाटक में जनता जाग चुकी है, आक्रोश और गुस्से से लाल है। इतने कम समय में ही जनता का मोहभंग हो जाना दिखाता है कि लोगों को कांग्रेस की सच्चाई का पता चल गया है।” उन्होंने कहा कि एक बार कोयले से कालिख दूर हो सकती है लेकिन कांग्रेस से करप्शन दूर नहीं हो सकता। इन परिवारवादियों के लिए भ्रष्टाचार ही ऑक्सीजन है। बिना भ्रष्टाचार के ये लोग सियासत में सांस भी नहीं ले सकते।

मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। यहां की सरकार खुलेआम असामाजिक तत्वों का समर्थन करती रही है। लोग परेशानियों से त्रस्त हैं और कांग्रेस लूट में व्यस्त है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक को कांग्रेस ने अपना फैमिली एटीएम बना लिया है। पार्टी और परिवार के खर्चे पूरे करने के लिए कर्नाटक की जनता की कमाई यहां से सप्लाई की जा रही है।

MadhyaBharat 16 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.