Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सलमान को फिर धमकी लॉरेंस का सहयोगी बता कर मांगी 5 करोड़ की रंगदारी
mumbai, Salman again threatened, demanding ransom

मुंबई । फिल्म अभिनेता सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी ने 5 करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर फिर से जान से मारने की धमकी दी है। मुंबई पुलिस को मिले धमकी वाले मैसेज के बाद पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा की दोबारा समीक्षा की है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार मुंबई ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन को बीती रात अज्ञात शख्स ने धमकी भरा मैसेज भेजा है। जिसमें शख्स ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई होने का दावा किया है। मैसेज में कहा गया है कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें बिश्नोई समुदाय के मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी या फिर 5 करोड़ रुपये की रकम चुकानी होगी। मैसेज भेजने वाले शख्स ने कहा है कि सलमान खान इस मैसेज का पालन करने में विफल रहते हैं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

 

 

 

सलमान खान को मिली इस नई धमकी की शिकायत मुंबई पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले सलमान खान को कई बार धमकी मिल चुकी है। इसलिए पुलिस एलर्ट मोड पर है।

 

MadhyaBharat 5 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.